Skip to content

Roman Sankhya in Hindi (रोमन संख्या)

इस लेख में हम Roman Sankhya (रोमन संख्या) के बारे में जानेंगे। रोमन संख्या एक अंक प्रणाली (Numeral System ) है।

आइये रोमन संख्या के बारे में विस्तार से जानने से पहले हम दुनिया की अंक प्रणालियों के बारे में जान लेते है।

अंक प्रणाली सभी भाषाओ की अलग अलग होती है।

जैसे की पहली, हिंदी के लिए देवनागिरी अंक प्रणाली (१, २, ३, … ) होती है। दूसरी, रोमन अंक प्रणाली (I, II, III, …) जो की हम पड़ने वाले है और तीसरी, Western Arabic numerals (1, 2, 3, …) जो की विश्वभर में प्रचलित है। ये तीन अंक प्रणाली हर किसी हिंदी पड़ने वाले व्यक्ति ने सीखी होगी या सीखेंगे।

Roman Sankhya (रोमन संख्या)

रोमन संख्या पद्धति की उत्पत्ति प्राचीन रोम में हुई थी। रोमन संख्या में अंको को Latin Alphabets के रूप में लिखा जाता है।

नीचे कुछ मानक रोमन संख्याएँ है जिनके आधार पर अन्य संख्याओं को लिखा जाता है।

Roman sankhya Roman Numbers

जैसा की ऊपर चित्र में दर्शाया गया है रोमन संख्या प्रणाली में 1, 5, 10, 50, 100, 500 और 1000 को I, V, X, L, C, D और M के रूप में लिखा जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे की ये तो सिर्फ कुछ अंक ही है यहाँ तक की रोमन गिनती भी पूरी नहीं है। तो बाकि की रोमन संख्याओं को लिखने के लिए हम इन्ही संख्याओं का प्रयोग करते है।

आइये अब हम रोमन संख्या को लिखना सीखें।

[ Roman Sankhya ] रोमन संख्या कैसे लिखते है – 1 से 10 तक

नीचे मानक रोमन संख्याओं के अलावा अन्य संख्याओं को लिखना बताया गया है।

1 से 10 तक रोमन संख्या
1 से 10 तक रोमन संख्या

आइये जानते है की ऊपर दी हुई संख्या कैसे लिखी।

  • 1 को हम अल्फाबेट का आई (I) लिखते है।
  • 2 को लिखने के लिए आई को दो बार (II) लिखेंगे
  • इसी प्रकार 3 को III लिखेंगे।
  • 4 को हम IIII भी लिख सकते है लेकिन इसे लिखने का सही तरीका IV है। इसका मतलब V – I (5-1 = 4) है।
  • 5 को वी (V) लिखते है।
  • अब आगे समान प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसलिए 6 को VI लिखेंगे। जो की V+I (5+1 = 6) होगा।
  • इसी प्रकार VII का मतलब है 5+1+1 = 7 ।
  • आगे VIII = V+I+I+I = 8, IX = X-I = 9 और X = 10 है।

रोमन संख्या 1 से 100 तक कैसे लिखे ?

आइये जानते है की 1 से 100 तक रोमन संख्या कैसे लिखते है।

उदाहरण के लिए 44 को लिखते है।

44 को हम का विस्तार होगा 40 + 4, अब 40 को रोमन प्रणाली में XL (50 – 10) लिखेंगे और 4 को IV लिखेंगे।

इस प्रकार 44 को XLIV लिखेंगे।

एक और उदाहरण देखते है। 89 को कैसे लिखे।

89 को हम 80 + 9 के रूप में लिख सकते है और इस तरह 80 को 50 + 10 + 10 +10 = LXXX और 9 को IX लिखेंगे। फलस्वरूप 89 को हम LXXXIX लिखेंगे।

तो हमने दो उदाहरणों की सहायता से सीखा की रोमन संख्या 100 तक कैसे लिखते है। इसी प्रकार अन्य संख्याओं को भी लिखा जा सकता है।

source: https://www.pinterest.com/pin/364721269821581169/

रोमन संख्या 1 से 1000 तक कैसे लिखे ?

रोमन सख्या को 1 से 1000 तक लिखना कोई अलग बात नहीं है। यह भी उतना ही आसान है जितना 1 से 100 तक लिखना।

जैसा की हमने उदाहरण के साथ 44 व 89 लिखना सीखा। उसी प्रकार अन्य संख्याओं को भी लिखा जा सकता है।

उदाहरण के लिए 725 को रोमन में लिखते है –

  • 725 = 700 + 25
  • 700 = 500 + 100 + 100 = DCC
  • 25 = 10+10+5 = XXV
  • So, 725 = DCCXXV

ये भी पढ़े – त्रिभुज के प्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *