Skip to content

वृत्त क्या होता है – परिभाषा, परिधि, त्रिज्या, क्षेत्रफल

आज इस आलेख में, हम आपको वृत्त के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे की वृत्त की परिभाषा, वृत्त का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि या परिमाप, वृत्त की त्रिज्या/ व्यास, इत्यादि।

वृत्त को सभी ने अपने आसपास देखा होगा जैसे की पहनने की चूड़ियाँ, वृत्ताकार होती है। आईये वृत्त की परिभाषा देखें –

वृत्त की परिभाषा

वृत्त (Circle in hindi)

वृत्त एक समतल (2D) आकृति है। एक बिंदु (केन्द्र) से समतल में समान दुरी (त्रिज्या) पर स्थित सभी बिन्दुओ के समूह को वृत्त कहते है।

उदाहरण – साइकिल का पहिया, चूड़ी, दिवार घड़ी, इत्यादि।

वृत्त की त्रिज्या एवं व्यास

वृत्त के बारे में जानते समय सबसे महत्वपूर्ण जानकारी है – वृत्त की त्रिज्या (Radius) एवं व्यास (Diameter)।

क्योंकि इन्ही की मदद से अन्य आकड़े निकले जा सकते है जैसे की क्षेत्रफल, परिमाप, इत्यादि।

वृत्त की त्रिज्या (r) – वृत्त के केंद्र बिंदु से परिधि तक की दुरी को त्रिज्या कहा जाता है।
वृत्त का व्यास (d), त्रिज्या का दोगुना होता है।

वृत्त की परिधि (Circumference)

वृत्त के चारो और एक बार की दुरी, वृत्त की परिधि होती है। परिधि को परिमाप भी कहते है।

वृत्त की परिधि का सूत्र = 2πr

जहाँ π = 22/7 = 3.14 एवं r = वृत्त की त्रिज्या होती है।

वृत्त की परिधि को πd भी लिख सकते है, जहाँ d = वृत्त का व्यास है।

वृत्त का क्षेत्रफल (Area)

क्षेत्रफल के लिए भी हमें केवल वृत्त की त्रिज्या की आवश्यकता होती है।

वृत्त का क्षेत्रफल = π r2

क्योंकि परिधि = 2πr होती है तथा व्यास = r/2 होता है तो हम वृत्त का क्षेत्रफल = परिधि x (r/2) = πd2/4 भी लिख सकते है।

ये भी पढ़े – त्रिभुज – परिभाषा, प्रकार, परिमाप, क्षेत्रफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *