Skip to content

त्रिभुज के प्रकार | Types of Triangle in Hindi

त्रिभुज के प्रकार

इस पोस्ट में हम त्रिभुज के प्रकार (Types of Triangle in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

त्रिभुज के प्रकार जानने से पहले संक्षिप्त में त्रिभुज () के बारे में जान लेते है।

त्रिभुज तीन भुजाओ से घिरी एक बंद आकृति होती है। इसमें तीन भुजाएं एवं तीन कोण होते है। साथ ही त्रिभुज के तीनो कोणों का योग 180 डिग्री होता है।

त्रिभुज के प्रकार (Types of Triangle in Hindi)

त्रिभुज साधारणतया दो आधारों पर वर्गीकृत किये गए है। पहला, भुजाओं के आधार पर तथा दूसरा, कोणों के आधार पर।

भुजाओ के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

  • समबाहु त्रिभुज (equilateral triangle)
  • समद्विबाहु त्रिभुज (isosceles triangle)
  • विषमबाहु त्रिभुज (scalene triangle)

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

  • समकोण त्रिभुज
  • न्यूनकोण त्रिभुज
  • अधिक कोण त्रिभुज

आइये इन सभी त्रिभुज के प्रकारो (जो की छः है) को विस्तार से समझते है।

1. समबाहु त्रिभुज (Equilateral triangle in Hindi)

समबाहु त्रिभुज
समबाहु त्रिभुज

समबाहु त्रिभुज में तीनो भुजाएं सामान लम्बाई की होती है। और साथ ही इसके तीनो कोण भी समान माप के होते है।

चूँकि त्रिभुज के तीनो कोणों का योग 180 डिग्री होता है इसलिए समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 180/3 = 60 डिग्री का होता है।

2. समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle in Hindi)

समद्विबाहु त्रिभुज
समद्विबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु त्रिभुज में केवल दो भुजाओ की लम्बाई समान होती है तथा एक भुजा बाकि दोनों से अलग माप की होती है।

इस त्रिभुज में तीसरी भुजा (जो की बाकि दोनों से अलग है ) पर बने दोनों कोण सामान माप के होते है। दूसरे शब्दो में, समद्विबाहु त्रिभुज की सामान भुजाओ के मध्य बना कोण अन्य दो कोणों से अलग होता है।

3. विषमबाहु त्रिभुज (Scalene triangle in Hindi)

विषमबाहु त्रिभुज
विषमबाहु त्रिभुज

विषम बाहु त्रिभुज में कोई भी भुजा समान नहीं होती बल्कि तीनो अलग अलग लम्बाइयों की होती है। फलस्वरूप, इसके तीनो कोण भी अलग अलग माप के होते है।

अर्थातः विषमबाहु त्रिभुज में कोई भी दो कोण या भुजा सामान नहीं हो सकते।

4. समकोण त्रिभुज (Right angle triangle in Hindi)

समकोण त्रिभुज
समकोण त्रिभुज

समकोण त्रिभुज का एक कोण समकोण होता है यानि की 90 डिग्री का होता है।

अब अगर समकोण त्रिभुज को भुजाओ के आधार पर देखे तो, ये समद्विबाहु या विषमबाहु हो सकते है। क्योंकि समबाहु त्रिभुज में कोई भी कोण 90 डिग्री का नहीं हो सकता।

5. न्यूनकोण त्रिभुज (Acute angle triangle in Hindi)

न्यूनकोण त्रिभुज
न्यूनकोण त्रिभुज

न्यूनकोण त्रिभुज में सभी कोण न्यूनकोण होते है। दुसरे शब्दो में, न्यूनकोण त्रिभुज के सभी कोण 90 डिग्री से कम के होते है।

इसका मतलब न्यून कोण त्रिभुज समबाहु, समद्विबाहु और विषमबाहु, तीनो प्रकार के हो सकते है।

6. अधिक कोण त्रिभुज (obtuse angle triangle in Hindi)

अधिक कोण त्रिभुज
अधिक कोण त्रिभुज

अधिक कोण त्रिभुज में कोई भी एक कोण अधिक कोण होता है यानि की एक कोण 90 डिग्री से अधिक का होता है।

इस प्रकार के त्रिभुज समद्विबाहु और विषमबाहु दोनों प्रकार के हो सकते है। लेकिन समबाहु नहीं हो सकते क्योंकि समबाहु त्रिभुज में 60 डिग्री के कोण होते है।

Also Read –

Roman Sankhya

त्रिभुज का क्षेत्रफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *